
गढ़: अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी में विवाद, पति पर दरांती से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां अवैध संबंधों के शक को लेकर एक पत्नी ने अपने पति पर दराती से हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराएगा जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने पति पर दराती से हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर प्रेमी को आसपास लोगों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























