
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए आजाद समाज पार्टी काशीराम ने शनिवार को हापुड़ के मेरठ तिराहा पर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की। आजाद समाज पार्टी काशीराम ने एक ज्ञापन अधिकारी को भी सौंपा।
आजाद समाज पार्टी काशीराम हापुड़ के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों की आवाज़ को दबाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में वह छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। हापुड़ के मेरठ तिराहा पर पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग के समर्थन में लिखे पोस्टर लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। संगठन ने अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर आदि उपस्थित रहे।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























