
👁 20 views Views
बाबूगढ़: कुचेसर चौपला फाटक के पास अवैध प्लॉटिंग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपला फाटक के पास अवैध प्लाटिंग का कार्य धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही है लेकिन हापुड़ विकास प्राधिकरण (HPDA) के अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि प्लाटिंग नियमों के विपरीत हो रही है, तो संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























