
👁 69 views Views
रेलवे लाइन पर 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के पास मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
20 वर्षीय सौरभ पुत्र नंदराम निवासी मुरादपुर देहात किसी काम से जैसे ही गांव दोयमी के पास स्थित मुरादाबाद दिल्ली रेलवे लाइन पर पहुंचा तो वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कर परिवार जनों को सूचित किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















