
सलारपुर रजवाहे से 850 मीटर केबिल चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर रजवाहे से चित्तौड़ा की तरफ डाली गई नई लाइन के केवल को चोरों ने चुरा लिया। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यदायी संस्था सालासर टेको इंजी लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गढ़ मुक्तेश्वर प्रथम से पोषकों को विभाजित करने के लिए नई पोषक का निर्माण किया जा रहा है। उपकेंद्र के स्याना पोषक पर कार्यदायी संस्था में सदस्य श्री राम ट्रेडिंग द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सलारपुर रजवाहा से चित्तौड़ा की तरफ केवल डाला गया था। चोरों ने लगभग 820 मीटर लंबा केबिल चुरा लिया और फरार हो गए जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























