
किसानों को बीज की बिक्री साथी पोर्टल के माध्यम से होगी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कृषि निदेशक, उ०प्र० कृषि भवन लखनऊ महोदय के कार्यालय पत्रांक एस०एफ०/358-टी०/ शासनादेश / साथी-2/ 2026-27 / दिनांक 09.05.2026 तथा शासन के पत्र सं० 524/2026/1722384/12-2099/118/2023 / दिनांक 06.05.2026 के द्वारा प्रदेश में कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ बीज व्यवसाय को डिजीटल, पारदर्शी एवं बीज की ट्रेसेबिलिटी किये जाने हेतु समस्त बीज वितरक / उत्पादक संस्थाओं / कंम्पनियों / फर्मो तथा एवं निजी बीज विकताओं सहकारी बिकी कन्द्रों / राजकीय बिकी केन्द्रों द्वारा प्रदेश में बीज उत्पादन, स्टॉक मेनेजमेन्ट, स्थानान्तरण, बीज व्यवसाय बीजों की बिकी दिनांक 10.05.2026 से भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये “साथी पोर्टल ” के माध्यम से की जायेगी।
इस बारें में जनपद हापुड के समस्त बीज विकताओं, उत्पादक संस्थाओं, विर्निमाता कंम्पनियों को जिला कृषि अधिकारी द्वारा लिखित रूप में सूचित किया जा चुका है। कृषि निदेशालय लखनऊ से जनपद हापुड के सभी पंजीकृत बीज विक्रेताओं को “साथी पोर्टल” पर पंजीकृत करने के लिए सभी का लॉगिन आई०डी० व पासवर्ड बनाया जा चुका है। जनपद हापुड के सभी बीज विकताओं को निर्देशित किया जा चुका है, कि जिला कृषि अधिकारी हापुड कार्यालय में अपना लॉगिन आई० डी० व पासवर्ड प्राप्त कर 31. जुलाई तक प्रत्येक दशा में साथी र्पोटल के माध्यम से बीज का व्यवसाय करना सुनिश्चित करें, दिनांक 31. जुलाई के बाद यदि कोई बीज विक्रेता अपना बीज स्टॉक एवं बिकी “साथी पोर्टल” पर अपडेट नही करता है तो उसके विरूद्ध बीज अधिनयम 1966, बीज नियम 1968 बीज (नियन्त्रण) आदेश 1983, एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी।
साथी पोर्टल से सुनिश्चित किया जायेगा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज निर्धारित मूल्य पर ही बिकी किया जायेगा। यदि किसी बीज विक्रेता द्वारा बीजों की गुणवत्ता एवं मूल्य के साथ सरकार के निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो “साथी पोर्टल” के द्वारा इसको पकडना एवं ऐसे बीज विकताओं पर नियन्त्रण करना आसान होगा। कृषि विभाग नें सभी बीज विकताओं को निर्देशित किया है कि 31. जुलाई से पूर्व ही बीज व्यवसाय पूर्णतः “साथी पोर्टल” के माध्यम से ही किया जाये।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























