
👁 18 views Views
कावड़ यात्रा मार्गो को किया जा रहा है दुरूस्त
हापुड़,सूवि(EHAPURNEWS.COM):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा को लेकर किये जा रहे निरीक्षण में मिल रही कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद हापुड़ के ग्राम देहपा एवं बड़ौदा सिहानी के कावड़ मार्गों पर जो कमियां पाई गई थी उसका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर समाधान कर दिया गया है।वर्तमान में मार्गो पर साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसी के साथ जनपद के अन्य शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















