
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राजनीतिक गलियारे में उस समय भूचाल आ गया जब राष्ट्रीय लोकदल के 38 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही पूर्व पदाधिकारी ने भी पार्टी को सहयोग न करने की बात कही है। रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के फैसले से रालोद हाई कमान की चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। आने वाले चुनाव से पहले इस फैसले ने रालोद के कई पदाधिकारियों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
रालोद के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि 8 जून को संगठन के दो पदाधिकारियों के बीच हुई गाली गलौज का मामला सामने आया था जिसके बाद संगठन ने कमेटी बनाई। जांच हुई और रिपोर्ट सौंपी गई। इसी बीच दोनों पदाधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। अन्यथा अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई । अशोक त्यागी ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार के कार्रवाई नहीं हुई है जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नाराजगी है। जांच के आधार पर पार्टी कार्रवाई करें। कार्रवाई न होने से संगठन में बेहद नाराजगी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है। वहीं पूर्व पदाधिकारी ने पार्टी को सहयोग न करने का फैसला लिया है। उनका मांग है कि पार्टी जल्द से जल्द फैसला ले और जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई करें।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























