
👁 8 views Views
गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से महज 9 सेंटीमीटर दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। खादर में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। गुरुवार की शाम गंगा का जलस्तर 198.24 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी के निशान से 198.33 मीटर से महज 9 सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में खादर के रहने वाले लोगों की चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। वहीं ब्रजघाट पर घाटों की सीढ़ियां भी डूबने लगी है। तीन से चार सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























