
👁 14 views Views
सिंभावली: चोरों का आतंक, दो बंद मकान से लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर में दो बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी चुरा कर फरार हो गए। गांव निवासी सुधीर कुमार शर्मा व सतेंद्र पूनिया ने बताया कि बंद मकान का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए। कमरों में रखे अलमारी से करीब 50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व मंदिर में रखे भगवान के गल्ले से नकदी चुराली और फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























