
👁 5 views Views
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रुकवाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित गांव शेखपुर खिचरा में अधिकारियों ने सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे को रुकवाया और नियम अनुसार कार्रवाई की। मौके पर लगाए गए टीन शेड को हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार प्रवेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। लेखपाल टिंकू राम ने टीम के साथ पहुंचकर टीन शेड को हटाया और संबंधित व्यक्ति को भूमि पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















