
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, त्रुटियों में हो सकेगा सुधार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों में सुधार हो सकेगा जिससे पात्र उसका लाभ उठा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर किशोर आहूजा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों का सुधार अब जिले में ही हो सकेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हालांकि कार्ड में यदि पात्र के नाम में गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगा। इसके अलावा अन्य त्रुटियां दुरुस्त की जा सकेंगी। अब त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खुल गया है। जिले में CHC और उप स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाने की भी तैयारी है जिससे त्रुटियों को दुरुस्त किया जा सके।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























