
जिलाधिकारी ने किया कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनपद से होकर गुजरने वाले प्रमुख कावड़ मार्गों का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन तथा विद्युत पोल आदि की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए समय से ही सभी मार्गों का संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर से भी भौतिक निरीक्षण कर ले। कहीं पर कोई भी समस्या पाई जाती है तो उसका समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा व अन्य इंतजाम आदि के लिए पूरी तरह कटिबध्द है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























