
दिल्ली कूच कर रहे युवा कांग्रेस नेता को कुराना टोल पर रोका
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):देशभर के छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जंतर-मंतर, नई दिल्ली जा रहे वरिष्ठ छात्रनेता एवं प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस कुंवर सलमान राणा को गुरुवार को कुराना टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।
सलमान राणा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के छात्रों की आवाज़ बुलंद करने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज ने पूरे देश के युवाओं को झकझोर दिया है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन छात्रों की आवाज़ को रोकना और उन्हें न्याय मांगने से वंचित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सलमान राणा ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
“युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। देश का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि छात्रों पर लाठियां बरसाना।”
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























