
70 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, रस्सी बांधकर पहुंची अस्पताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी 70 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला का सीएचसी हापुड़ में उपचार किया गया। महिला ने जहर को फैलने से रोकने के लिए हाथ पर पट्टी बांधी। चिकित्सकों ने तत्परता से महिला का उपचार किया। तीन घंटे के इलाज के बाद महिला को आराम मिला।
हापुड़ निवासी 70 वर्षीय केशवती बुधवार की दोपहर हापुड़ CHC पहुंची। महिला को सांप ने काटा था। इसके बाद डॉक्टर अशरफ अली ने तुरंत महिला की जांच की और उसका उपचार किया। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में रस्सी बंधी थी। सांप का जहर शरीर में नहीं मिला। महिला का उपचार तीन घंटे तक चला।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























