
👁 70 views Views
बसपा-कांग्रेस नेताओं का मिलन बना चर्चा का विषय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजनीति कोई भी किसी भी राजनीतिक दल से करें परंतु पक्ष व विपक्ष के नेताओं में कभी भी परस्पर व्यक्तिगत कटुता नहीं होती। वे जब भी मिलते हैं ऐसे मिलते हैं जैसे उनके बीच घनिष्ठता लंबे अर्से चली आ रही है।
हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एजाज अहमद के प्रतिष्ठान पर बसपा प्रत्याशी विपिन दीवान मिलने पहुंचे तो कांग्रेस नेता ने गले मिलकर पूर्ण आत्मीयता के साथ स्वागत किया। कांग्रेस बसपा नेताओं का यह मिलन नगर में चर्चा का विषय बना है और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























