
हापुड़ के कांग्रेसियों को पुलिस ने दिल्ली कूच से रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए विपक्ष के नेता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हापुड़ से दिल्ली कूच करने के इरादे से एकत्र हापुड़ के कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने 22 जुलाई बुधवार को किसानो की खाद, उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर आदि के विरोध में हापुड़ कलेक्टर पर धरना प्रदर्शन की घोषणा पहले से ही की हुई थी, परंतु मंगलवार की रात को दिल्ली में विपक्षी नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया।
हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के कांग्रेस जिला दफ्तर पर बुधवार की सुबह कांग्रेस जनों ने एकत्र होना शुरू कर दिया। हापुड़ पुलिस को जैसे ही कांग्रेसजनों के जमावड़े व दिल्ली कूच की जानकारी मिली तो हापुड़ पुलिस कांग्रेस के जिला दफ्तर पर जा पहुंची और उन्हें दिल्ली कूच करने से रोक दिया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























