
ऊर्जा निगम के रिश्वतखोर जेई सुधीर पर लटकी निलंबन की तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर 12 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाला जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार पर निलंबन की तलवार लटकी है। रिश्वतखोर के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि अवर अभियंता सुधीर कुमार लग्जरी जीवन जीने का आदी है जो बिना पैसों के कोई काम नहीं करता और उपभोक्ताओं को सताता है।
अतराड़ा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता सुधीर कुमार, ऑनलाइन मैन तारा को सोमवार की दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने ट्याला स्टैंड के पास से रिश्वत लेते पकड़ा था। लाइनमैन ने रिश्वत थामी और जेई को पकड़ा दी जिसके बाद एंटी करप्शन ने दोनों को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कराया। जे के निलंबन के साथ-साथ संविदा कर्मचारियों की संविदा भी समाप्त होगी। मामले की जांच जारी है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























