
ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव करीमपुर भाईपुर मिलक में ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया।
गांव करीमपुर भईपुर मिल्क के रहने वाले सागर पुत्र नवरंग गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक ट्यूबवेल पर नहाने पहुंचा जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसका विरोध करते हुए ट्यूबवेल से बाहर जाने को कहा। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दबंगों ने सागर के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























