
छह अवैध दुकानों को सील कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में प्रशासन ने मंगलवार को खेड़ा देहात में सरकारी भूमि पर बनी 6 अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही कब्जाधारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर दुकान बना ली है जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसने छह अवैध दुकानों को सील कर दिया और सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























