
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में रिश्वतखोर लगातार लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर को ₹12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा लिया। इसके बाद रिश्वतखोर पसीना-पसीना हो गया। बताया जा रहा है की टीम आरोपी रिश्वतखोर को दबोच कर हापुड़ देहात थाना पहुंची।
मामला सोमवार का है जब ऊर्जा निगम के बिजली घर ट्याला पर तैनात जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार ने उपभोक्ता से कनेक्शन देने का नाम पर ₹12000 की रिश्वत मांगी। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर पीड़ित को लगातार प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद उसने एंटी करप्शन मेरठ से शिकायत की। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और सोमवार को आरोपी रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर को ₹12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।






















