
👁 19 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजपुर स्थित शकील दुग्ध पनीर भंडार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 153 किलोग्राम पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 38 हजार रुपये बताई गई, को मौके पर नष्ट कराया गया।
टीम ने जांच के लिए पनीर के दो नमूने और रिफाइंड के नमूने भी लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।
इसके अलावा अठसेनी स्थित चुन्नू बिरयानी पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। यहां से बिरयानी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर संचालक को स्वच्छता बनाए रखने के लिए नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






















