
पहला गंगा ग्राम पूठ के ग्रामीण गंदगी में ले रहे हैं सांस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक का गांव पूठ जन प्रति निधियों के विकास के दावों की पोल खोल रहा है और कीचड़ भरे मार्ग से ग्रामीण परेशान हैं।
ब्लॉक गढ़मुक्तेश्वर का गांव पूठ प्रथम गंगा गांव कहलाता है। गांव पूठ के मुख्य मार्ग पर जल निकासी की ठीक प्रकार से इंतजाम न होने से यातायात बाधित है और बरसात ने पूठ के विकास की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी है। पूठ का यातायात मार्ग गंदगी व कीचड़ से भरा पड़ा है। स्थान-स्थान पर सड़क टूटी है। बच्चे व बुजुर्ग आए दिन कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों का इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल है। कीचड़ व गंदगी में पनप रहे कीड़ों, मक्खी-मच्छर से रोगों के फैलने का खतरा मडरा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास का दावा तो ठोका जा रहा है परंतु वस्तु स्थिति का आकलन करने को कोई तैयार नहीं है। पूठ में ट्रिपल इंजन की सरकार है फिर भी गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक का पहला गंगा ग्राम पूठ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार ने नुमाइंदे मौके पर मुआयना कर गांव में विकास कराएं और समस्याओं के निदान में अहम भूमिका निभाई , वरना विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























