
काउंटर पर रखा डेढ़ लाख रुपए कीमत का आईफोन चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जामिया नगर स्थित एक किराने की दुकान से एक युवक ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला हापुड़ के जामियानगर का है जहां स्थित किराना की दुकान का संचालक किसी काम से बाहर गया था। उसका डेढ़ लाख रुपए का आईफोन काउंटर पर रखा था। 19 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे आसपास घूम रहे युवक की नजर मोबाइल पर पड़ी जिसके बाद उसने मौका देखकर भीतर प्रवेश किया और मोबाइल चुराकर फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस की जांच जारी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























