
पंखा चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खीचरा में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। यह हादसा कमरे में लगे पंखे को चलाने के लिए स्विच ऑन करने के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार, गांव शेखपुरा खीचरा के रहने वाले आरिफ ने बताया कि उसका साला साहबान पिछले कुछ दिनों से उसके घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम साहबान कमरे में लगे पंखे को चलाने के लिए स्विच ऑन करने लगा। तभी साहबान को जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर अचेत अवस्था में गिर गया। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई उन्होंने साहबान को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























