
खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध व पनीर के नमूने, 110 किलो पनीर कराया नष्ट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पनीर व दूध के नमूने लिए। पिलखुवा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने 110 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया जिसकी कीमत करीब 26,400 बताई जा रही है। इसी के साथ टीम ने जगह-जगह से नमूने लिए जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य निरीक्षक सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आर पी गुप्ता, शहरीश सादात, मोहित कुमार आदि सम्मिलित थे।
पिलखुआ सब्जी मण्डी स्थित अजय तोमर के पनीर स्टॉल पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
मिख्विर सिंह निवासी फरीदनगर भोजपुर जनपद गाजियाबाद की बाईक से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
रेलवे रोड घास मण्डी पिलखुआ स्थित इण्डियन पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
धौलाना रोड मण्डी पिलखुआ स्थित जितेन्द्र के प्रतिष्ठान पर औचक छापा मारकर पनीर के दो नमूने संग्रहित किये गये है।
धौलाना रोड मण्डी पिलखुआ स्थित फिरोज के प्रतिष्ठान पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया है।
मौके पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियो मे भण्डारित 110 किलोग्राम पनीर अनुमानित कीमत रूपये 26400/-नष्ट कराया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























