
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरु नानक पब्लिक स्कूल में इनर व्हील क्लब के द्वारा जल संरक्षण पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने प्रतिभागिता में बहुत उत्सुकता दिखाई प्रथम पांच प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रोत्साहन के साथ बच्चों ने इस विषय कुछ पंक्तियां और स्लोगन सुनाएं। उन बच्चों को भी अलग से पुरस्कार दिए गए जिससे यह बच्चों में प्रतिभा को जागृत किया जा सके।
इसी कार्यक्रम में कल्ब एडिटर डॉ पूनम ग्रोवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष श्वेता जैन को आमंत्रित किया जिन्होंने कार्यशाला में सभी विद्यार्थियों को जल का संरक्षण कैसे करें कैसे कैसे पानी को हम बचा सकते हैं और जल का जीवन में क्या महत्व है इस पर ज़ोर देते हुए बच्चों से एक शपथ के रूप में वादा भी कराया भी कराया, हम स्वयं और अपने आसपास पानी को कभी भी बेकार नहीं होने देंगे।
इसके साथ-साथ डॉ पूनम द्वारा शुद्ध पानी के प्रयोग और दूषित पानी से होने वाली संभावित बीमारियों के बारे में बताते हुए बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
क्लब की आइ एस ओ अलका बंसल और क्लब वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका कंसल ने विद्यालय की प्राचार्या व अध्यापिकाओं विशेष आभार व्यक्त किया। इसके साथ-साथ पदाधिकारी एवं अध्यापिकाओं ने छोटे-छोटे पौधे जो हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध रख सकते हैं उनका आदान-प्रदान किया। इसमें भाग लेने वाले लगभग 50 बच्चों को प्रोत्साहन रूप कुछ स्नैक्स बांटे गए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























