
संगीन अपराधों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए अभियोजन सशक्त पैरवी करे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों, पॉक्सो, हत्या, लूट, दहेज हत्या एवं महिला संबंधी अपराधों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन विभाग की सशक्त पैरवी से ही अपराधियों को सजा मिलना संभव है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























