
हापुड़: मज़ाक बनकर रह गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ शहर के गोल मार्केट में एक बार फिर अतिक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सड़क और फुटपाथों पर दोबारा कब्जे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई केवल खानापूर्ति साबित हो रही है। कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद फिर से अतिक्रमण होने से नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक गोल मार्केट से कई बार गुजरते हैं। वही गोल मार्केट और नगर पालिका का रास्ता कुछ ही मीटर की दूरी का है। सिर्फ गोल मार्केट ही नहीं बल्कि हापुड़ के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान मजाक बनकर रह गया है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























