
सिंभावली: खेतों में पशु घुसने से दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर में खेतों में पशु घुसने से दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हड़कंप मच गया जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और गाली-गलौज हुआ। मामले की जांच जारी है।
जनपद हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खेतों में पशु घुसने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिससे गांव में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























