
जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में बोले ‘कोतवाल’, “अपने सामान की स्वयं रक्षा करें, कार्यक्रम में न डूबे”
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को आस्था व श्रद्धा के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। आस्था की इस यात्रा में बड़ी संख्या में चार, चेन स्नेचर, मोबाइल चपटमार भी घुस गए जिन्होंने खास कर महिलाओं को अपना निशाना बनाया। मौका देखकर इन बदमाशों ने महिलाओं की चेन, मोबाइल, पर्स आदि चुरा लिए। जब घटनाएं बढ़ने लगी तो हापुड़ कोतवाल ने माइक से सभी से सतर्क रहने की घोषणा की।
हापुड़ में निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी थी कि पुलिस के भी पसीने छूट गए। वहीं चेन स्नेचर व मोबाइल झपटमारो ने तो पुलिस की मुश्किलों को बढ़ा दिया। इसी बीच हापुड़ कोतवाल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह सभी श्रद्धालुओं से कह रहे हैं कि अपने सामान की स्वयं रक्षा करें और कार्यक्रम में पूरी तरह न डुबे। सावधान रहें सतर्क रहें। आपको बता दें कि इन मोबाइल चपट मारो ने पुलिस की नाक में भी दम कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























