
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दुष्यंत पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया है। सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव का रहने वाला दुष्यंत गिरी पर 17 जून को किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुख्य आरोपी दुष्यंत गिरी के साथ-साथ पप्पू, अंजू, संतगिरी, कुंवर पाल और PHC बक्सर की स्टाफ नर्स सीमा त्यागी सहित छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो अधिनियम, जबरन गर्भपात कराने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी दुष्यंत गिरी पर ₹15000 का इनाम घोषित किया है। वही सभी नामजद आरोपियों के घरों पर न्यायालय की प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा करने के साथ मुनादी भी कराई जा चुकी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























