
काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम पंचायत भटेल में काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर द्वारा किया गया। फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में काव्या स्टोर भी स्थापित किया जाएगा जिससे ग्राम वासियों को दैनिक उपयोग का सामान उचित कीमतों पर उपलब्ध कराया जा सके। अभियान के तहत 16 जुलाई को सिंगरौली व 17 जुलाई को ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867
























