
किसान नेताओं ने टूटी सड़क, जलभराव, बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में सड़क, नाला और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का कहना है कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
हापुड़ की मोती कॉलोनी स्थित धोबियों वाली गली में नाले की पुलिया टूट चुकी है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का कहना है कि पुलिया बेहद जर्जर हो गई है और यदि उस पर कोई भारी वाहन गुजरता है तो उसके नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। त्यागी कॉलोनी में बिजली विभाग द्वारा खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अब तक उन पर बिजली के तार नहीं डाले गए हैं। मजीदपुरा में जीरो नंबर गली के पास जाने वाले मार्ग पर नाला टूटा हुआ है और सड़क भी क्षतिग्रस्त है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का आरोप है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद न तो नाले का निर्माण शुरू हुआ और न ही सड़क की मरम्मत की गई। वहीं गली के सामने लगे दो बिजली के खंभे भी जर्जर स्थिति में हैं, जिनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। गली नंबर-0 के अंदर स्थित सड़क भी कई स्थानों से टूटी हुई है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का कहना है कि पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आधी सड़क बनी है, जबकि शेष हिस्सा ऊंचा-नीचा और खराब हालत में है। निवाजीपुरा की गली नंबर 1, 2, 3 और 4 में भी सड़क और नालियां जर्जर हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का कहना है कि गली नंबर-0 में तीन बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं। कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद उन्हें नहीं बदला गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मजीदपुर की गली नंबर-3 के सामने स्थित बंद गली में बिजली के खंभे तो लगे हैं, लेकिन उन पर तार नहीं डाले गए हैं। लोगों का कहना है कि दूरी अधिक होने के कारण तारों में अक्सर स्पार्किंग और आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने विभाग से जल्द तार डालने की मांग की है। इसके अलावा मजीदपुर में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले भारी वाहनों और ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का कहना है कि रात के समय घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और संबंधित विभागों से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























