
हापुड़ में 43वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेरठ जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय पुलिस महिला-पुरुष बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता वर्ष-2026 का परेड के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेल कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर पूर्ण खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























