
पिलखुवा: चोरों ने एक घर से चुराई तीन बकरियां, दूसरे में चोरी का प्रयास
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात हावल गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पहली वारदात में चोर एक घर से तीन बकरियां चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर दूसरे घर में भी चोरी की नीयत से पहुंचे, लेकिन तभी घर के परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों के जागने और शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए।
गांव हावल के रहने वाले मोहम्मद इरशाद के यहां पहुंचे कार सवार चोरों ने तीन बकरियां चुरा ली और फरार हो गए। चोर दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुए थे। वहीं चोरों ने अन्य ग्रामीण के पशुओं को भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर वह फरार हो गए। चोर कार में सवार होकर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867
























