
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना के जंगल में स्थित रजवाहे में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पानी में बहता शव देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रजवाहे से बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेनसिक टीम, फील्ड यूनिट, थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह शव गांव जादोपुर थाना पिलखुवा क्षेत्र से बहकर ककराना के जंगल स्थित रजवाहे तक पहुंचा। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वहीं शव एक हफ्ते पुराना प्रतीत होता है। मृतक के दोनों हाथों पर अंग्रेजी का अक्षर ‘एस’ अंकित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























