
वैश्य समाज महिला संगठन एवं वैश्य समाज ने कैबिनेट मंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को वैश्य समाज महिला संगठन एवं वैश्य समाज उत्तर प्रदेश हापुड़ के तत्वाधान में नंद गोपाल नंदी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का पुनर्जन्म प्राप्त जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्री महाकाल का जलाभिषेक महाआरती पूजन महामृत्युंजय जाप एवं भंडारा प्रसादी करके मनाया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, संरक्षिका प्रमिला अग्रवाल, मुख्य परामर्शदाता पुनीत गर्ग एवं गोविंद अग्रवाल की उपस्थिति रही।
प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने मंत्री को पुनर्जन्म प्राप्त किस प्रकार हुआ इस विषय पर विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष अर्चना कंसल जिला मंत्री पूनम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता अधिवक्ता संगठन से जिला अध्यक्ष डॉ स्वाति गर्ग, मंत्री शिल्पी गर्ग समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर नंदगोपाल गुप्ता नंदी की दीर्घायु की कामना की। महिला संगठन के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉली सिंघल मंत्री ममता अग्रवाल उपकोषाध्यक्ष नीरू मित्तल नगर प्रभारी भवनीता अग्रवाल,गढ़ प्रभारी कल्पना मित्तल कार्यकारिणी सदस्य रश्मि जिंदल गीता ममता अग्रवाल नवज्योति उपस्थिति रही। वैश्य समाज हापुड़ से जिला अध्यक्ष शरद गर्ग जिला महामंत्री योगेंद्र मोनू जिला कोषाध्यक्ष उदय कंसल उपस्थित रहे। आमंत्रित मुख्य अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, प्रमुख समाजसेविका अलका निम् शशि गोयल बीना वर्मा अधिवक्ता माला अंशिका आदि उपस्थिति रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867
























