
घर में घुसे सात फीट लम्बे सांप का सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित अंकुर भड़ाना के मकान में रविवार की शाम सात फीट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने सांप का रिस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार अंकुर भड़ाना के मकान में कहीं से 7 फीट लंबा दो घोड़ा पछाड़ सांप घुस आया जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने दो घोड़ा पछाड़ सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























