
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है तो कभी हरिद्वार व बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते गंगा उफान पर है। आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के निशान से महज 69 सेंटीमीटर की दूरी पर है। हालांकि प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए है।
रविवार की बात करें तो गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.06 सेंटीमीटर के निशान तक पहुंच गया। गंगा किनारे बसे एक दर्जन से अधिक गांव अब्दुल्लापुर, इनायतपुर, कोथला, रामपुर, नयामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, नयावास आदि गांव के 40,000 से अधिक आबादी प्रभावित है जिसकी चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। हालांकि प्रशासन की पल-पल की गतिविधि पर पैनी निगाह है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG

























