
मेरठ की दलित युवती की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसियो को पुलिस ने रोका
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):मेरठ के ग्राम थरोटा में दलित समाज की युवती की हत्या पर पीड़ित परिवार से सोमवार को मिलने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व हापुड जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी सहित कांग्रेस जन को पुलिस प्रशासन ने दर्जनो कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को काशी टोल टैक्स पर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से कहासुनी भी हुई। कांग्रेसी नेताओं के बार – बार आग्रह करने पर भी पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाने नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी कमेटी के पदाधिकारियो सहित मेरठ में दलित समाज की बिटिया की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें टोल टैक्स पर रोक लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ऐलान किया है कि 27 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलित समाज पर हो रहे अपराधों व हत्या पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन को ढाल बनाकर कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दलित बिटिया की हत्या कर उनके परिवारजनों से मिलने के लिए रोका जा रहा है। सरकार और पुलिस प्रशासन के इस रवैया की हर कांग्रेस जन कड़ी शब्दों में निंदा करता है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान नोएडा कॉर्डिनेटर नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























