
सांसद प्रतिनिधि की बेटी की शादी में हुई चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी हाईटेक पुलिस के हाथ खाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित मनोहर रिजेंसी में आयोजित सांसद प्रतिनिधि की बेटी की शादी में हुआ लाखों की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद ले रही है लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। वहीं मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। फिलहाल हाईटेक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है।
आपको बता दें कि शनिवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी की शादी थी। धूमधाम से परिजन खुशियों में लगे थे। इसी बीच चोरों ने मैरिज होम के एक बंद कमरे की खिड़की तोड़कर वहां रखा कीमती बैग चुरा लिया। रविवार की तड़के विदाई के लिए रखे गए रुपयों से भरे बैग को लेने के लिए जब परिजन पहुंचे तो बैग गायब और खिड़की टूटी देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी आदि खंगाल रही है लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























