
मेरठ में पकड़े गए नकली पनीर के लिए केमिकल सप्लाई करने के मामले में हापुड़ के प्रतिष्ठान पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ में हाल ही में पकड़े गए नकली पनीर के मामले में हापुड़ के कारोबारी हरीश कुमार-रविंद्र कुमार केमिकल वर्क्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया था कि नकली पनीर तैयार करने के मामले में कई केमिकल और अन्य सामग्री की सप्लाई हापुड़ से की जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि मेरठ में बरामद हुए पनीर के सैंपल में केमिकल मिलावट की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जांच में पता चला कि हापुड़ से कास्टिक सोडा, फ्लेक्स, विंगर एसिड, स्टार्च पाउडर, रिफाइंड सोया आयल, रानीपाल लिक्विड और हाइड्रोजन पर आक्साइड जैसी सामग्री सप्लाई की जा रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार इन केमिकल्स का इस्तेमाल नकली पनीर को असली जैसा रंग, बनावट और वजन देने के लिए किया जाता है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दें जिस दौरान जांच रिपोर्ट सामने आई थी तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हापुड़ के बड़े केमिकल विक्रेता हरीश कुमार रविंद्र कुमार की चंडी रोड स्थित तारा मार्केट में प्रतिष्ठान पर छापा मारने का प्रयास किया था जहां टीम से कागजात भी छीन ले गए थे और काम नहीं करने दिया था। डीएम के आदेश के बाद कारोबारी को नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि 6 महीने का रिकॉर्ड मांगा गया जिसके बाद तीन दिन का समय दिया गया था। वही नोटिस का जवाब भी नहीं मिला। प्रतिष्ठान मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध

























