
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता , नंदी का पुनः प्राप्ति जन्मोत्सव को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के सौजन्य से बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें बाबा महाकाल का पूजन व जलाभिषेक कर मंत्री की दीर्घायु की कामना की। पूजन के उपरांत बाबा महाकाल का भोग लगाकर भंडारे प्रसादी का आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रभु इच्छा तक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने शिव पूजा कर मंत्री की लंबी उम्र की कामना की ।
कार्यक्रम में श्री पंचायती गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी पूजा अर्चन कर माननीय मंत्री की दीर्घायु की कामना की। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने पूजा अर्चना एवं भव्य जलाभिषेक का आयोजन वैश्य समाज जनपद हापुड़ के तत्वाधान में किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2010 को वर्तमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर प्रयागराज में जानलेवा हमला हुआ जिसमें वर्तमान मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये समस्त वैश्य समाज की प्रार्थना से मंत्री को पुनः जन्म प्राप्त हुआ जिसके लिए मंत्री का पुनः प्राप्ति जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर बड़ी ही भव्यता से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वैश्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक रविन्द्र गुप्ता बैंक बाले ने कहा बाबा भोले नाथ ने नन्दी को जीवन दान दिया वो ही उन्हें लम्बी आयु भी देंगे।
वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग कहा कि आज 12 जुलाई को हापुड़ जनपद में अनेक स्थानों पर माननीय मंत्री जी की दीर्घायु के लिए पूजन अर्चन और प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाता है ।
वैश्य समाज के जिला महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदी के ऊपर 2010 में हुए जानलेवा हमले में मंत्री 7 माह तक कोमा में रहे । समस्त वैश्य समाज और शुभ चिंतको की प्रार्थना और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें पुनः जन्म की प्राप्ति हुई । इसी उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष वैश्य समाज उनकी लंबी उम्र की कामना करता है.
कार्यक्रम में रेखा नगर , मालती भारती , नरेंद्र अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता बैंक बाले वरिष्ठ संरक्षक, शरद गर्ग (बैटरी वाले), योगेंद्र अग्रवाल, पंकज कंसल , गिरीश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, विनय अग्रवाल ,अर्चना कंसल,उदय कसल ,पुनीत गर्ग, संजय डाबर, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, अरुण गर्ग , प्रमिला अग्रवाल, डॉ स्वाति , शिल्पी गर्ग , अजय गुप्ता ,अंकुर जिंदल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
























