विधुत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर ट्राली तथा तीन ड्रम और करीब 90 लीटर बिजली का तेल बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि गढ़ पुलिस मेरठ-गढ़ रोड पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने जांच के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार लोग कूद कर भाग लिए। पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोगों को दबोच लिया जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर गायब हो गए।पकड़े गए आरोपियों में ट्रैक्टर चालक अक्खापुर का धर्मेंद्र पटेल, जनपद बुलंदशहर के गांव चढ़ेरा का यमकेश तथा हापुड़ के गांव रैहरवा का मनोज कुमार है। उनके तीन साथी फरार है। यह एक ऐसा गिरोह है, जो बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर ट्राली तथा उसमें रखे दो ड्रम तथा एक ड्रम में 90 लीटर बिजली का तेल बरामद किया है।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

Read more

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!