
आकाश बैनीवाल को हिंदू रक्षा दल का जिला गौ रक्षा प्रमुख बनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हिंदू रक्षा दल के संगठन विस्तार एवं गौ सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आकाश बैनीवाल को जिला गौ रक्षा प्रमुख (जनपद हापुड़) का दायित्व सौंपा गया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि आकाश बैनीवाल अपने नए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गौ रक्षा एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे।
हिंदू रक्षा दल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे नव नियुक्त जिला गौ रक्षा प्रमुख का सहयोग करें और गौ संरक्षण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























