
जल भराव के कारण कई किसानों की फसल नष्ट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास, गजालपुर, श्यामपुर, मलकपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में काली नदी पर पुल बना है। वह जमीन लेवल से काफी नीचे है। वहां जमा गंदगी से बारिश में पानी का निकास बंद हो जाता है। ऐसे में नदी के दोनों ओर काफी क्षेत्र में जल भराव होने से फसल बर्बाद हो जाती है जिस कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि काली नदी के पुल पर गंदगी, कबाड़ से पानी का निकास बंद हो जाता है जिसकी वजह से फसल प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। बब्बू, तेजवीर सिंह, उदयवीर, मोहित, संजीव आदि का कहना है कि इस समस्या के कारण कई ग्रामीणों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























