
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में कृषि विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। हापुड़ में कृषि विभाग ने यूरिया के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना देहात क्षेत्र स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान छोटे हाथी वाहन से लदे 25 कट्टे अनुदानित यूरिया बरामद किए गए।मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने जांच के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लाइवुड निर्माण में यूरिया के अवैध इस्तेमाल की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कृषि विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।























