
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र में स्थित सपनावत के लोग बेहद परेशान है जिनका कहना है कि तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की सड़कों पर आ रहा है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले में प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा है और समस्या के स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र वासियों का दावा है कि झोड़ पर अतिक्रमण व गंदगी के कारण उसका पानी गांव की सड़कों पर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या के स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र के लोग बीमारियों, जल भराव के बीच रहने को मजबूर हैं।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447
























