
धौलाना प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे दिग्विजय शिशौदिया, पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):- युवाओं से संवाद कर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा, बोले, धौलाना के युवाओं को अवसर और बेहतर खेल सुविधाएं मिलना जरूरी
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा रहे युवा समाजसेवी दिग्विजय शिशौदिया, धौलाना प्रीमियर लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैदान पर पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने दिग्विजय शिशौदिया का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और खेल से जुड़े मुद्दों पर युवाओं से संवाद किया।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि धौलाना क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवसर मिले तो वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सिखाते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। क्षेत्र में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेल मैदानों का विकास युवाओं के भविष्य के लिए जरूरी है।
दिग्विजय शिशौदिया ने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार और खेल सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता है। वे धौलाना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद जारी रखेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिग्विजय शिशौदिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के बीच दिग्विजय शिशौदिया की मौजूदगी और उनसे सीधे संवाद को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/CQLdsKYfovH0zJLoDz8F76?s=sh&p=a&ilr=1
NEHA_VARSHNEY_GARG
























